May 6, 2025, 7:17 pm
spot_imgspot_img

विधायक बालमुकुंदाचार्य ने किया परशुराम शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन

जयपुर। ब्राह्मण समाज की ओर से चिंरजीवी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर पर 29 अप्रेल को विद्याधर नगर के परशुराम सर्किल पर शाम 6:30 बजे महाआरती के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम से जुड़े विरेंद्र शर्मा ने बताया हाथोज के दक्षिणमुखी बालाजी महाराज को निमंत्रण दिया गया।

महामंडलेश्वर एवं हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कार्यक्रम के पोस्टर विमोचन किया। इस अवसर पर सुधीर शर्मा, गोपाल शर्मा, विद्याधर चोटिया, अनिल नवहाल, भवानी शर्मा, अमित शर्मा, महेन्द्र शर्मा, संदीप सेवदा, किशन शर्मा, दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, नगेन्द्र वशिष्ठ, काशीनाथ दीक्षित, भंवरलाल, गिरिराज शर्मा, पार्षद मीनाक्षी शर्मा, जय कृष्ण चूलैट, पवन शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

विरेन्द्र शर्मा ने बताया कि आयोजन को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी उत्साह है। गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रारंभ में भगवान परशुरामजी का अभिषेक और पूजन किया जाएगा। इसके बाद भजनों की प्रस्तुतियां होंगी। संगीतमय महाआरती के बाद गाजेबाजे और लवाजमे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम सुसज्जित रथ में विराजमान रहेंगे। युवाओं की टोली भगवा झंडे लेकर चलेंगे। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रामेश्वरधाम मुरलीपुरा स्थित श्री गौड़ विप्र समाज भवन पहुंचेगी। यहां पुष्प वर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।

राजस्थान ब्राह्मण महासभा संभाग स्तर पर करेंगी आयोजन: राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 25 अप्रेल से 7 मई तक संभाग एवं जिला मुख्यालय पर जयंती पखवाड़ा मनाया जाएगा। पखवाड़े के दौरान व्याख्यानमाला, शोभायात्रा, वाहन रैली, शस्त्र-शास्त्र पूजन, महाआरती के आयोजन होंगे। डेगाना, डीडवाना, हनुमानगढ़, गंगानगर, सरदार शहर, बूंदी, कोटा, जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम होंगे।

महासभा के प्रमुख महामंत्री मधुसूदन शर्मा एवं प्रमुख प्रचार मंत्री अश्विनी तिवारी ने बताया कि 25 अप्रेल को सुबह नौ बजे विद्याधरनगर सेक्टर चार स्थित परशुराम भवन के चन्द्रभानु सभागार में भगवान परशुराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यानमाला और महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

समारोह की अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष केसरी भंवर लाल शर्मा करेंगे। महाआरती में जयपुर शहर की सभी खंड इकाइयों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहेंगे। जयपुर महानगर अध्यक्ष गोविंद जौहरी ने बताया कि जयपुर शहर की सभी खण्ड इकाइयों की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में अनेक झांकियां होंगी। युवा वाहन रैली भी निकालेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles