योग व प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए विधायक गोपाल शर्मा ने किया केंद्र का शिलान्यास

0
40
MLA Gopal Sharma
MLA Gopal Sharma

जयपुर। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं और सांस्कृतिक उन्नयन को नया आयाम देते हुए विधायक कोष से संजय कॉलोनी, नेहरू नगर में 15 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन में बनने जा रहे मां भगवती योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र’ के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग और प्राकृतिक चिकित्सा केवल उपचार का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन की आधारशिला है। यह केंद्र क्षेत्रवासियों को निरोगी जीवन की दिशा में जोड़ने का कार्य करेगा। हमारी प्राथमिकता केवल इलाज नहीं, बल्कि रोगों की रोकथाम और स्वस्थ समाज का निर्माण है।”

उन्होंने कहा कि योग, प्राणायाम, आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से यह केंद्र नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करेगा तथा युवा, बुजुर्ग और महिलाओं के लिए उपयोगी साबित होगा। विधायक शर्मा ने कहा कि सिविल लाइंस क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और सांस्कृतिक विकास से जुड़े कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here