विधायक गोपाल शर्मा ने सिविल लाइंस में 3.59 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

0
58
MLA Gopal Sharma Launches Development Works Worth ₹3.59 Crore in Civil Lines
MLA Gopal Sharma Launches Development Works Worth ₹3.59 Crore in Civil Lines

जयपुर। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में विधायक गोपाल शर्मा के नेतृत्व में बुधवार शाम 3.59 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। इन कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में तेज गति से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

हालिया चुनाव परिणाम भी जनता के विश्वास का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि सिविल लाइंस का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जल, सड़क व आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।

किसान छात्रावास में नहीं होगी पानी की किल्लत

विधायक गोपाल शर्मा ने किसान लॉ कॉलेज और किसान बालिका छात्रावास परिसर, सिंधी कैंप में 10 लाख रुपए की लागत से बोरिंग कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य से छात्रावास में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का समाधान होगा। इस दौरान लेखाकार रणजीत सिंह, वार्डन दीपशिखा, वार्डन इंदिरा, मंडल अध्यक्ष निखिल वर्मा, महामंत्री प्रमोद झा, रोहित शर्मा, निवर्तमान पार्षद चेयरमैन रविप्रकाश सैनी, पार्षद प्रत्याशी श्याम सुंदर अग्रवाल सहित बनीपार्क मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मातृशक्ति मौजूद रहे।

क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण शुरू

इसके बाद वार्ड 53 में देवी नगर–कटेवा नगर क्षेत्र में 3.23 करोड़ रुपए की लागत से क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। उच्च जलाशय निर्माण और नई पाइपलाइन बिछाने के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का अब पुनर्निर्माण होने से स्थानीय निवासियों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसी दौरान वार्ड 53 में 26 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here