जयपुर। राजाखेड़ा से विधायक रोहित बोहरा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसके आदेश जारी किए हैं। पीसीसी में यह पद विद्याधर नगर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सीताराम अग्रवाल के बीजेपी जॉइन करने के बाद से ही खाली चल रहा था।
रोहित बोहरा राजाखेड़ा से दूसरी बार के विधायक हैं। वह पूर्व वित्त मंत्री प्रद्युम्न सिंह के बेटे हैं। रोहित बोहरा वित्तीय मामलों के अच्छे जानकार माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी।