जयपुर। राजधानी जयपुर में नगर निगम ग्रेटर वार्ड 138 में 05 नवंबर बुधवार को करीब 1 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ ने को किया। स्थानीय पार्षद ममता यादव ने बताया कि विधायक की ओर से गौतम नगर में सीवर डालने सड़क निर्माण निर्माण कार्य सहित करीब 1 करोड़ रुपए से अधिक विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया गया है। इस समारोह में उपस्थित जन समुदाय ने एक स्वर में पार्षद ममता यादव आभार प्रकट किया कि 5 वर्ष के कार्यकाल में वार्ड में विभिन्न कार्य करवाए सीवरेज की वार्ड के अंदर जटिल समस्या बनी हुई थी।
आज उसका भी समाधान हो गया है। साथ ही वार्ड में किसी भी कोई भी कार्य हो जैसे सफाई, लाइट, सड़क, सीवरेज सफाई, पार्कों के रखरखाव आदि सभी समस्याओं को अपनी समस्या समझा और समय पर उसका निराकरण करवाया।
आज सारे वार्ड में सी सी रोड बने हुए है। और आम जनता की समस्या के लिए हर समय तत्पर रहती है। साथ उपस्थित वार्ड वासियों ने विधायक कालीचरण सराफ, पार्षद ममता यादव को गौतम नगर में बरसाती नाला भी समस्या से अवगत करवाते हुए बताया कि इस नाले के कारण बारिश के समय वार्ड में भराव की समस्या बनी रहती है।
इस पर विधायक कालीचरण सराफ ने कहा कि जल्द की आप के इस नाले की समस्या का पूर्णतया समाधान कर दिया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड 142 पार्षद हिमांशु शर्मा, नटवर कुमावत, युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मदन यादव, बापू नगर ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश शर्मा, चिरंजी लाल, घनश्याम गणपत , पप्पू पटोना सहित गणमान्य लोग, वार्ड 138 मंडल अध्यक्ष, विशिष्ट कार्यकर्ता, सहित वार्ड वासियों माताएं बहनें उपस्थित रही।




















