बीच सत्र निजी स्कूल बंद होने पर विधायक शर्मा ने दी कार्रवाई की चेतावनी

0
51
MLA Sharma Warns of Action Against Private Schools Closing Mid-Session
MLA Sharma Warns of Action Against Private Schools Closing Mid-Session

जयपुर। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के श्याम नगर में बुधवार को एक निजी विद्यालय के अचानक बंद होने की सूचना पर विधायक गोपाल शर्मा ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से विस्तृत चर्चा की। इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय के बाहर एकत्रित रहे।

विधायक गोपाल शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि बीच सत्र में किसी भी स्थिति में विद्यालय को बंद नहीं किया जाएगा और बच्चों की पढ़ाई इसी विद्यालय में निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक कारण से स्कूल बंद करना समाधान नहीं है, बल्कि इससे बच्चों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

सिविल लाइंस विधायक ने आश्वस्त किया कि इस विषय में शिक्षा विभाग एवं सीबीएसई से समन्वय स्थापित कर शीघ्र ही उचित समाधान निकाला जाएगा। साथ ही बच्चों की पढ़ाई को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन की संयुक्त टीम भी गठित की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और जिम्मेदारी से भाग रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here