मिस डेजर्ट राजस्थान जयपुर ऑडिशन में मॉडल्स ने बिखेरे जलवे

0
41
Models dazzled at the Miss Desert Rajasthan Jaipur auditions.
Models dazzled at the Miss Desert Rajasthan Jaipur auditions.

जयपुर। राजधानी जयपुर मिस डेजर्ट राजस्थान का दूसरा जयपुर ऑडिशन भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस ऑडिशन में पूरे राजस्थान से आई करीब अस्सी मॉडल्स ने भाग लिया और अपनी कला, आत्मविश्वास व टैलेंट का शानदार प्रदर्शन किया।

शो के आयोजक नरेंद्र कुमार गंगवाल एवं अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस ऑडिशन में जयपुर के साथ-साथ भरतपुर, अलवर, अजमेर, फुलेरा,सीकर, झुंझुनू सहित राजस्थान के कई शहरों की प्रतिभाशाली लड़कियों ने हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार आगे कोटा,उदयपुर और जोधपुर में भी ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद मार्च में सेमीफाइनल और अप्रैल में जयपुर में ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता की विजेता को एक लाख रुपये का कैश प्राइज दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतिभागियों को एल्बम सॉन्ग में लीड रोल और आने वाली शॉर्ट फिल्मों में काम करने का मौका भी मिलेगा। इस शो के माध्यम से राजस्थान की खूबसूरती,कला,वेशभूषा और संस्कृति को भी दर्शाया जाएगा। जिसकी झलक मंच पर साफ नजर आई। ऑडिशन में जज (जूरी मेंबर्स) के रूप में दीपक अग्रवाल, रजनीश जैन, रजनीश सिंह,अमित कुमार खंडेलवाल एवं पवन गोयल ने निर्णायक की भूमिका निभाई और मॉडल्स को सही दिशा दिखाने में अहम योगदान दिया।

वहीं शो मेंटोर कोनिका आर्य ने प्रतिभागियों को कैटवॉक और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। वहीं कार्यक्रम के संयोजक दयाल सोनी,गिरीश कुमार,कशिश लाखन एवं पलक बंसल रहे। जिन्होंने पूरे आयोजन को आकर्षक और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और ग्लैमर का माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here