जयपुर। खोह नागोरियान थाना इलाके में दो नाबालिगों के साथ पडौसी युवक ने अश्लील विडियों दिखाकर छेड़छाड़ का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार जेडीए क्वार्टर पालडी मीणा निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि पडौसी में रहने वाले सिंकदर ने 9 साल की बच्ची व एक अन्य को अश्लील फोटो और विडियों दिखाता। इसके बाद आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करता। विरोध करने पर आरोपी उनके साथ मारपीट करता। इस मामले में आरोपी की पत्नी भी उसका साथ देती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ढाबे पर खाना खाने आई युवक से छेड़छाड़
राजापार्क स्थित पंचवटी सर्किल पर ढाबे पर खाना खाने आई युवती के साथ उसके कथित प्रेमी ने छेड़छाड़ की। आरोपी के साथ उसके दो दोस्त भी थे। इस सम्बंध में पीडिता ने जवाहर नगर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार इंद्रा बाजार निवासी 20 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि वह खाना खाने राजा पार्क स्थित एक ढाबे पर गई थी। हबीब खान से उसकी एक साल पहले जान पहचान हुई थी।
आरोपी लगातार उसे फोन कर परेशान कर रहा था इस पर उसने हबीब खान से बात करना बंद कर दिया। इसी के चलते आरोपी नईम खान और एक अन्य साथ राजापार्क स्थित ढ़ाबे पर पहुंचा और उसे जबरन पकड़कर ले जाने पर लगा। शोर मचाने पर लोग जमा हो गए , यह देखकर आरोपी अपने साथियों के साथ वहां से भाग निकला। इस पर पीडित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




















