विराट हिंदू सम्मेलन में 500 से अधिक सामाजिक बंधुओं की सहभागिता

0
49


जयपुर। मालवीय नगर की मॉडल टाउन बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानंद महाराज, मंगल मुखी हनुमान मंदिर, नया खेड़ा, विद्याधर नगर के संत ने की।

मुख्य बौद्धिक कर्ता के रूप में रूप सिंह , महानगर कार्यवाह ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र,समाज और सांस्कृतिक मूल्यों पर प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। साकेत गोठवाल एवं दक्षिता गोठवाल ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं रजनी शर्मा, अध्यापिका, जयपुर कैंब्रिज अकैडमी,मॉडल टाउन ने भावपूर्ण देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त कुटुंब प्रबोधन की बहनों द्वारा कुटुंब पर आधारित गीत की प्रस्तुति ने पारिवारिक एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस विराट सम्मेलन में मॉडल टाउन बस्ती के लगभग 500 सामाजिक बंधुओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम का आभार रतन द्वारा व्यक्त किया गया। सम्मेलन का समापन भारत माता की आरती के साथ राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना के वातावरण में हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here