सीआईटीएम में आयुर्वेद जागरूकता शिविर में 600 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया लाभ

0
37
More than 600 students benefited from Ayurveda awareness camp at CITM
More than 600 students benefited from Ayurveda awareness camp at CITM

जयपुर। कम्प्यूकॉम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (सीआईटीएम) में “स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेदिक दृष्टिकोण” विषय पर आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. मुनिराज, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. चिन्मयी एवं डॉ. सव्निका ने व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए दैनिक जीवन में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने हेतु सरल एवं प्रभावी आयुर्वेदिक सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने संतुलित आहार, दिनचर्या एवं मानसिक संतुलन के महत्व पर विशेष जोर दिया।

व्याख्यान के पश्चात प्रकृति परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 600 विद्यार्थियों एवं 20 से 25 संकाय सदस्यों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया। शिविर में विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों की प्रकृति का परीक्षण कर उन्हें व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी दिए गए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आकाश सक्सेना एवं एनएसएस समन्वयक शशिकांत ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रभावी बताया। कार्यक्रम का समग्र उद्देश्य आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा, जिसमें आयोजन पूरी तरह सफल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here