ट्रक और कार की टक्कर में मां सहित दो बेटों की मौत

0
242

जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले के रायसर थाना इलाके में बुधवार की दोपहर को ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में मां सहित दो बेटों की मौत हो गई और वहीं तीन लोग गंभीर घायल हो गए।

कार में सवार परिवार खाटू श्याम मंदिर जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया,जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार ट्रक का टायर फटने से अचानक वह रोड पर रुक गया था और सामने से आ रही कार उसमें घुस गई। ट्रक से भिड़ंत के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार लोग अंदर दब गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना कर दी गई है और उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

रायसर थानाधिकारी रघुवीर ने बताया कि हादसा मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर बुधवार दोपहर को हुआ था। जहां उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला परिवार स्विफ्ट कार से दौसा से खाटू श्याम मंदिर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान मनोहरपुरा से दौसा की तरफ जा रहे ट्रक का राइट साइड का टायर फट गया। ट्रक रोड पर घिसटता हुआ रुका और सामने से आ रही कार उससे टकरा गई।

इस हादसे में कार में सवार राहुल (36) पुत्र राम बाबू,उसका छोटा भाई पारूल (32) और मां ललिता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में राहुल की पत्नी विद्या देवी (29) सहित उसका चार साल का बेटा सात्विक उर्फ कान्हा और रणजीत गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार में फंसे परिवार को लोगों को बाहर निकाल अस्पताल पहुचाया। जिनका इलाज निम्स हॉस्पिटल में चल रहा है। जानकारी में सामने आया कि पारूल कार ड्राइव कर रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here