बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए जयपुर पुलिस और मैप माय इंडिया के बीच हुआ एमओयू

0
300

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देशन में जयपुर शहर में यातायात का सुगम एवं सुरक्षित संचालन के हरसंभव प्रयास किये जा रहे है। इस कड़ी में यातायात पुलिस जयपुर ने यातायात के सुगम प्रवाह की दिशा में कार्य करते हुए मैपल्स मैप माई इंडिया के साथ साझेदारी कर यातायात सूचनाओं को रियल टाईम आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

पुलिस कमिश्नरेट में आयोजित कार्यक्रम में मैपल्स मैप माई इंडिया एवं यातायात पुलिस के एमओयू की जानकारी देते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि जयपुर में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए मैप माय इंडिया के साथ हुए एमओयू के माध्यम से वाहन चालकों को मैपल्स मैप माय इंडिया एप पर यातायात जानकारी उपलब्ध होगी। जिससे वाहन चालकों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए रूट निर्धारण में सुविधा होगी इसके अलावा मार्ग में पडने वाले खतरनाक मोड, दुर्घटना संभावित क्षेत्र, स्पीड लिमिट आदि की जानकारी से सुरक्षित वाहन चालन कर सकेगें।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्न यातायात एवं प्रशासन प्रीति चन्द्रा ने बताया कि मैपल्स मैप माय इंडिया के सहयोग से वाहन चालकों को जानकारी से वाहनों की दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा इसके उपयोगकर्ताओं को वाहन चालकों को मिलने वाले अलर्ट से वाहन चालक सतर्क होकर वाहन चलायेगें जिससे यातायात प्रवाह अधिक सुचारू विनिमित और प्रवाह पूर्ण हो पाएगा। सड़क सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाएगा। मैप माय इंडिया स्वदेशी निर्मित एप है जो अत्यधिक विस्तृत और सटीक नेविगेशन जानकारी डिजिटल मानचित्र के द्वारा एकीकृत कर रियल टाइम अलर्ट प्रदान करता है।

पुलिस उपायुक्त यातायात सागर ने कहा कि मेपल्स मैप माई इंडिया एप में फोटो खींचकर सड़क एवं लोकेशन की जानकारी अपलोड की सुविधा उपलब्ध है इसके लिये मेपल्स मैप माई इंडिया एप के प्रतिनिधि अली रिजवी एवं उनकी टीम द्वारा यातायात पुलिसकर्मियों को मेपल्स एप सूचना अपडेट करने का बैच-बाईज प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिससे फील्ड में तैनात यातायात पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौके से यातायात सम्बन्धित सूचना अपडेट कर सकेगें। भविष्य में इस सुविधा के साथ वाहनों की पार्किंग, शहर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान यातायात दबाव, समानान्तर मार्गों के उपयोग आदि का डाटा उपलब्ध करवाया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here