मुकेश मीणा चौथी बार प्रेस क्लब के अध्यक्ष निर्वाचित

0
39
Mukesh Meena Elected Press Club President for the Fourth Time
Mukesh Meena Elected Press Club President for the Fourth Time

जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी 2026-27 के लिए मुकेश मीणा अध्यक्ष और राजकुमार शर्मा जकड़ी महासचिव निर्वाचित हुए है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मुकेश मीणा को 369, रोहित कुमार सोनी को 317, रूपेश टिंकर को 194 और अभय जोशी को 127 मत मिले है। महासचिव पद पर राजकुमार शर्मा जकड़ी को 430, रामेन्द्र सोलंकी को 392, परमेश्वर प्रसाद शर्मा को 112 एवं अभय सिंह को 42 मत मिले है।

उपाध्यक्ष के दो पदों पर डॉ. मोनिका शर्मा और पुष्पेन्द्र सिंह राजावत निर्वाचित घोषित किए गए है। इस पद पर डॉ. मोनिका शर्मा को 416 और पुष्पेंद्र सिंह राजावत को 399 मत मिले है।

उन्होंने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर नमोनारायण अवस्थी ने 447 मत प्राप्त कर सफलता हासिल की है। इस पद पर अनिल त्रिवेदी को 365, और शालिनी श्रीवास्तव को 166 मत मिले है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शेखावत ने बताया कि कार्यकारिणी के दस पदों पर अनिता शर्मा, मतीष पारीक, निखलेश शर्मा, छगन लाल शर्मा, विकास आर्य, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, महंत संतोष कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमंग माथुर, धूलीलाल मीणा (डीसी) निर्वाचित घोषित किए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here