June 28, 2025, 9:54 am
spot_imgspot_img

गोविन्द देवजी मंदिर में नानी बाई को मायरो कथा 30 अगस्त से

जयपुर। एक पखवाड़े तक कृष्ण भक्ति में डूबे रहे आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में अब तीन दिन तक बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश मुखर होगा। इसके लिए मंदिर के सत्संग भवन में मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में संगीतमय नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन किया जाएगा। संग चल सहेली की ओर से 30 अगस्त से एक सितंबर तक होने वाली कथा की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक चेतन अग्रवाल ने बताया कि व्यासपीठ से पं. उमेश व्यास महाराज दोपहर एक से शाम पांच बजे तक कथा श्रवण कराएंगे। गोविंद देवजी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर कथा का शुभारंभ करेंगे। संग चल सहेली की अध्यक्ष मोना अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं की टोलियां घर-घर जाकर कथा का आमंत्रण दे रहीं हैं।

कथा के मुख्य आयोजक यजमान रतन लाल अग्रवाल-सुशीला देवी अग्रवाल और प्रधान यजमान दिलीप सिंह-पुष्पा कंवर रहेंगे। भंवर सिंह, भवानी सिंह, दिनेश सिंह आयोजक के रूप में कथा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कथा के दौरान सजीव झांकियां सजाई जाएंगी। सभी को भ्रूण हत्या नहीं करने, बेटियों को बचाने-पढ़ाने का संकल्प कराया जाएगा। कथा के दौरान विभिन्न मंदिरों के संतों-महंतों का सान्निध्य भी प्राप्त होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles