भागवत कथा में धूमधाम से मनाया नंदोत्सव

0
243

जयपुर। गलता गेट स्थित मंदिर श्री गीता गायत्री जी में पं. राजकुमार चतुर्वेदी के सान्निध्य में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के प्रवक्ता नीतिश चैतन्य चतुर्वेदी ने बताया व्यासपीठ से पातालपुरी पीठाधीश्वर महंत बालक दास जी महाराज ने कहा जब-जब भी पृथ्वी पर दहिक, दैविक और भौतिक कष्ट बढ़ते हैं तब तब हम सब प्राणी मात्र की रक्षा के लिए देवता किसी न किसी रूप में जन्म लेते हैं। वामन अवतार हमें जप-तप और संयम से जीवन जीने की सीख देता है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव पर प्रकटे रघुराई…, जन्मे अवध में राम…, भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी…जैसे भजनों पर श्रोता नाच उठे। बालक दास महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा के साथ-साथ त्याग समर्पण की शिक्षा देता है।

इसके बाद नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…, स्वागतम कृष्णा सुस्वागतम कृष्णा…, जन्मे है कृष्ण कन्हैया…, यशोदा मैया दे दो बधाई…के साथ कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास मनाया गया। प्रभु श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के साथ पूरे पंडाल परिसर में आनंद छा गया। सभी ने गोपियां बनकर प्रभु श्री कृष्ण की बालैयां ली और नजर उतारी। माखन, मिश्री, ट्रॉफी, बिस्किट, खिलौने की उछाल की गई। चहुं ओर हर्ष का माहौल हो गया। रविवार को कथा में गोवर्धन लीला का प्रसंग होगा। छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here