जयपुर। श्री प्रेमभाया मंडल समिति द्वारा मंदिर श्रीप्रेमभाया सरकार, हरियुगल विहार, चन्दलाई , शिवदासपुरा टोंक रोड, पर 10 सितम्बर 2023 को श्री प्रेमभाया सरकार का नन्दोत्सव मनाया गया। जिसमें दीपक शर्मा ने गणेश वंदना मोहे अपने चरण की शरण दे, जय गणपति गणराज … के साथ नन्दोत्सव प्रारंभ हुआ। अभिषेक साहू ने म्हारी लैरां लाग्यो आवै छै यो मुरली हालों श्याम…….. बनवारी सैनी ने बधाई नंद कै घराणै कान्हों आयो….. राघव खण्डे़लवाल ने माई यशोदा ! थारो लाडलो माटी खावै छै…. के साथ अन्य गायको ने भक्ति रस बरसाया। इस अवसर पर श्री प्रेमभाया सरकार के फूल बंगले की झांकी सजाई गई पूरे मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। भक्तो में बधाई लूटाई गई।