गोविंद देव जी मंदिर मेंनानी बाई रो मायरो कथा कल से

0
178
Nani Bai's Myro Katha from tomorrow in Govind Dev Ji Temple
Nani Bai's Myro Katha from tomorrow in Govind Dev Ji Temple

जयपुर। ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देव जी के सत्संग हॉल में तीन से पांच जनवरी तक मंदिर महंत अंजन कुमार गास्वामी के सान्निध्य में नानी बाई रो कथा का आयोजन किया जाएगा। व्यासपीठ से कोलकाता के श्रीनिवास शर्मा 12 से 4: 30 बजे तक कथा श्रवण कराएंगे। बुधवार को मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने पोस्टर का विमोचन किया।

आयोजन से जुड़े रामकिशन सैनी ने बताया कि अशोक गढ़वाल, जितेंद्र गढ़वाल, गिर्राज गढ़वाल , मदन मोहन सैनी, श्रवण चौहान, मोहनलाल सैनी, सागर मावर, रामकिशन सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे। नानी बाई को मायरो के दौरान भगवान राधा कृष्ण का विशेष दरबार सजाया जाएगा। कोलकाता के कलाकार कथा के दौरान झांकियां सजाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here