विश्व जागृति मिशन की स्थापना दिवस पर नवचंडी यज्ञ का आयोजन

0
52
Navchandi Yagna Organized on the Foundation Day of Vishwa Jagriti Mission
Navchandi Yagna Organized on the Foundation Day of Vishwa Jagriti Mission

जयपुर। विश्व जागृति मिशन की स्थापना के 35 वर्ष पूर्ण होने पर आदर्श नगर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जयपुर मंडल की ओर से नवचंडी यज्ञ, अखण्ड रामायण पाठ, कन्या पूजन, महाआरती और भंडारा प्रसादी सहित कई धार्मिक और आध्यामिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया गया।

आचार्य मोहन शास्त्री और पं. विष्णु कुमार शर्मा के सानिध्य में मंडल अध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, द्वारका प्रसाद मुटरेजा, हेम भार्गव, दिनेश सैनी, मदन लाल शर्मा, राजेश अरोड़ा, कांता भल्ला, इंदु भार्गव, आनंदी देवी, ज्ञान कंवर, अलका अरोड़ा और रेनू कर्मचदानी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां दी।

500 से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया। स्थापना दिवस पर नई दिल्ली में आनंदधाम आश्रम में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व जागृति मिशन के संस्थापक सुधांशु महाराज ने डिजिटल माध्यम से प्रसारित विशेष संदेश में कहा कि हम सब बेहतरीन जीवन जी सके इसके लिए देश और समाज को ऊंचा उठाने के लिए धर्म और अध्यात्म की गंगा को जन-जन तक पहुंचाने में सतत भागीदारी का संकल्प लें।

मिशन द्वारा गत 35 वर्ष में भारत में 88 और अन्य देशों में स्थित 11 शाखाओं के माध्यम से भारत के आध्यात्मिक वाङ्मय को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here