पड़ोसी युवक ने किया कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म

0
134
Married woman kidnapped and raped for three months
Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में पड़ोसी युवक द्वारा एक कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अकेला पाकर कमरा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध कर शोर मचाने पर मुंह दबाकर बंद कर दिया। मामले की जांच थानाधिकारी रणजीत सिंह कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि शिवदासपुरा निवासी 20 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि वह कोचिंग कर कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही है। उनके पड़ोसी में रहने वाले लड़के ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। आरोप है कि वह मोबाइल से बात करने के लिए आरोपी पड़ोसी के पास गई थी। कमरे में अकेला पाकर आरोपी पड़ोसी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

कमरा बंद कर आरोपी उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध कर शोर मचाने की कोशिश करने पर मुंह दबाकर बंद कर दिया। डरी-सहमी पीड़िता ने परिजनों को जैसे-तैसे आपबीती सुनाई।

घर में बंधक बनाकर विवाहिता से दुष्कर्म

मालपुरा थाना इलाके में विवाहिता को घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले की जांच एसीपी सांगानेर विनोद कुमार शर्मा कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार मालपुरा गेट निवासी 22 वर्षीय विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि परिचित होने के कारण वह आरोपी को जानती है। आरोपी पिछले काफी दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ करता था। दो सितम्बर को अकेले होने का फायदा उठाकर जबरन आरोपी उसे घर के अंदर ले गया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। किसी को बताने पर हत्या करने की धमकी दी। पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया।

इवेंट के बहाने होटल ले जाकर महिला से दुष्कर्म

बजाज नगर थाना इलाके में इवेंट के सम्बंध में बात करने के बहाने होटल ले जाकर एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी 30 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि इवेंट के संबंध में बात करने के बहाने अली मुर्तजा उसे रेड फॉक्स होटल ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीडिता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी राण सिंह कर रहे है। घटना 27 अगस्त की बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here