नई दिल्ली। जब एक शांत 42 वर्ष के पुरुष का सामना अपने उस पहलू से होता है, जिसके बारे में वह कभी जानता ही नहीं था, तब उसके द्वारा अपने जीवन के नियमों को दोबारा लिखने की शुरुआत होती है, फिर इसके बाद क्या होता है? नेटफ्लिक्स ने आप जैसा कोई का ट्रेलर जारी किया है। इसमें आर. माधवन श्रीरेणु त्रिपाठी और फातिमा साना शेख मधु बोस के किरदार में हैं। यह सुखद फैमिली ड्रामा सबसे अप्रत्याशित परिस्थितियों में ‘बराबरी वाला प्यार’ खोजने के अपनेपन, संबंध और सुंदरता को पेश करता है।

इस फिल्म में जमशेदपुर और कोलकाता के दो अलग-अलग समाजों में रहने वाले किरदारों की कहानी दिखाई गई है। अपनी आदत और परंपरा का दृढ़ता से पालन करने वाला श्रीरेणु पुरुषत्व, अपनेपन और भावनात्मक अभिव्यक्ति को नए सिरे से तलाशने की शुरुआत करता है। वहीं मधु एक साहसी महिला है, जो खुद को समाज के बनाए गए ढांचों में नहीं ढालना चाहती है। श्रीरेणु को मधु में एक रोमांटिक पार्टनर तो मिल जाता है, पर वह उसकी अपनी शर्तों का आईना भी है। इन दोनों का पारिवारिक अपेक्षाओं और भावनात्मक दायित्वों का सफर शुरू होता है। साथ ही उन्हें सामाजिक मान्यतों के बोझ को भी झेलना पड़ता है। आप जैसा कोई केवल रोमांस की कहानी नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों को वापस पाने की कहानी बन जाती है।
आप जैसा कोई में माधवन ने लंबे इंतजार के बाद रोमांस की शैली में वापसी की है। इसमें वो फातिमा साना शेख के साथ एक ऐसी कहानी लेकर आए हैं, जो आंतरिक स्वतंत्रता और ‘बराबरी वाला प्यार’ का असली मतलब पेश करती है। इसका निर्देशन विवेक सोनी (मीनाक्षी सुंदरेश्वर) ने और निर्माण धर्मेटिक एंटरटेनमेंट ने किया है। इस फिल्म में आयशा रज़ा, मनीष चौधरी और नमित दास आदि ने भी सशक्त अभिनय किया है। हर किरदार ने परिवार, पहचान, पितृसत्ता, और भावनात्मक सच्चाई की उन बारीकियों का चित्रण बहुत खूबसूरती से किया है, जो अक्सर हमें स्वयं नहीं मालूम होती हैं।

फिल्म की रिलीज़ के बारे में रुचिका कपूर शेख, डायरेक्टर, ओरिज़नल फिल्म्स, नेटफ्लिक्स इंडिया ने कहा, ‘‘आप जैसा कोई एक रोमांस ड्रामा है। यह टूटी हुई उम्मीदों और परंपराओं के बंधन के बीच पनपते प्यार को दिखाता है। विवेक सोनी ने बहुत खूबसूरत दृश्य दिए हैं। दूसरी तरफ, आर. माधवन, फातिमा साना शेख, आयशा रज़ा तथा अन्य कलाकारों ने बहुत ही सशक्त अभिनय किया है। इस फिल्म में प्यार की जटिलताओं पर हल्की चोट की गई है। धर्मेटिक एंटरटेनमेंट फिल्म में रोमांस पेश करने में माहिर हैं। उन्होंने यह क्लासिक कहानी आधुनिक शैली में पेश की है। यह नेटफ्लिक्स पर इस साल पेश की जा रही बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इन सभी फिल्मों में एक अलग आवाज और नया पहलू पेश किया गया है।’’
तो ऐसे रोमांस के लिए तैयार हो जाईये, जो सीधे दिल को छूता है और परंपराओं को खारिज करता है। आप जैसा कोई का ट्रेलर देखिए, जिसमें आपको ऐसा रोमांस देखने को मिलेगा, जो नाजुक, परिपक्व और बिल्कुल वास्तविक है। यह फिल्म 11 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।