नवजात को फेंका कचरे में

0
292

जयपुर। प्रताप नगर में कचरे के ढेर में एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया और इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रतापनगर निवासी सुजीत कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि किसी ने 3-4 माह के नवजात को सेक्टर-18 ड्रीम होटल के पास कचरे में फेंक दिया। शिशु मृत अवस्था में था। शिशु एक सफेद कपड़े में लिपटा हुआ था। घटना एक मार्च की है। मामले की जांच एएसआई जगदीश प्रसाद कर रहे है। पुलिस का मानना है कि किसी ने अपनी नाजायज पैदाइश छिपाने के लिए नवजात के शव को यहां पर फेंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here