एनएसयूआई के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से की शिष्टाचार भेंट

0
44

जयपुर/नई दिल्ली। एनएसयूआई के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से शिष्टाचार भेंट कर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने 28 फरवरी को आयोजित होने वाले पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के लिए  सादर आमंत्रण भी प्रदान किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जाखड़ ने कहा कि एक साधारण गरीब परिवार से आने वाले कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए सौंपा गया यह ऐतिहासिक दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं,बल्कि संगठन की गौरवशाली विचारधारा,लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प है। उन्होंने इस देश के युवाओं की आवाज़ को सशक्त बनाने, छात्रहित एवं सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने तथा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने का अवसर बताया।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन, दूरदर्शी नेतृत्व और संघर्षशील विचारधारा से प्रेरणा लेते हुए वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ एनएसयूआई को मजबूत करने, युवाओं को संगठित करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राहुल गांधी के विश्वास और स्नेह के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विश्वास उनके लिए प्रेरणा और संकल्प दोनों है। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मिलकर देश के युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में सतत प्रयास किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here