सेवानिवृत्त 19 कर्मचारियों ने यज्ञ के साथ मनाया जन्मदिन-विवाह दिवस संस्कार

0
63
Yagya
Yagya

जयपुर। सचिवालय में राजकीय सेवा कर सेवानिवृत हो चुके 19 पूर्व कर्मचारियों-अधिकारियों हरिपुरा में जलभवन के पास स्थित पेंशनर भवन में सामूहिक रूप से जन्मदिन और विवाह दिवस गायत्री यज्ञ के साथ मनाया। दिसंबर माह में जिनका जन्मदिन था या विवाह दिवस था उन लोगों ने परिवार और पुराने साथियों के साथ भारतीय संस्कृति के अनुसार जन्मदिन -विवाह दिवस की खुशियां मनाई। कार्यक्रम संयोजक मुन्नालाल ठाड़ा ने बताया कि आचार्य पीठ से अशोक गोयल और गिरधारी लाल अग्रवाल ने यज्ञ संपन्न कराया।

अध्यक्ष भगवान सहाय मीणा ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। गोपाल सिंह, भंवर लाल, महेन्द्र प्रकाश अरोड़ा, सौभाग्यमल जैन, राधाकिशन सैनी, बालकृष्ण पावा, हरीश चन्द चेतवानी, घनश्याम बागोटिया, नानकराम बलाई, बी.एन. श्रीवास्तव, आर.पी. कुलश्रेष्ठ, राधेश्याम उपाध्याय, नारायणदास तीर्थानी, लोकेन्द्र कुमार त्रिपाठी, गोविन्द नारायण गुप्ता, चन्द्रकान्ता मालाकार, बसन्त कूलवाल, दिनेश चन्द्र शर्मा, कैलाश चन्द्र शर्मा एवं मधुसूदन कालूण्डिया ने यज्ञ भगवान को आहुतियां प्रदान की। सभी को प्रज्ञा अभियान की प्रति भेंट की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here