June 28, 2025, 6:57 pm
spot_imgspot_img

अभियान ऑपरेशन गरिमा: निर्भया स्क्वॉड और कालिका पेट्रोलिंग यूनिटने करवाया 160 मनचलों -असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार

जयपुर। राजधानी जयपुर में महिलाओं-बालिकाओं के साथ होने वाली छेडछाड, छींटाकशी इत्यादि घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर की ओर चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन गरिमा के विषय में पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर योगेश दाधीच के निर्देशन में अभियान के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट,निर्भया स्क्वॉड टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों यथा शैक्षणिक संस्थान,गर्ल्स हॉस्टल , पी.जी , मॉल्स , पार्क व भीडभाड वाले स्थानों पर डयूटी करते हुये महिलाओं , बालिकाओं के साथ छेडछाड, छीटाकशी कर अश्लील हरकत करने, कॉलेज ,स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं का पीछा करने ,छेडछाड करने वाले असामाजिक तत्वों , मनचलों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये व निर्भया हैल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पन्द्रह दिवसीय अभियान के दौरान 160 मनचलों , असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही कर विभिन्न थानों में गिरफ्तार करवाया व 04 प्रकरण विभिन्न धाराओं में दर्ज करवाये।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त योगेश दाधीच के निर्देशन में अभियान के तहत निर्भया स्क्वॉड, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट विभिन्न स्कूल, कॉलेज, कॉलोनी, मोहल्ला इत्यादि में जाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर एवं परिवहन संसाधन लो फ्लोर बस सिटी बस, मिनी बस, अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट संसाधनों में यात्रा करते हुए 1,99,160 महिलाओं ,बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति व कानूनों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इसके साथ ही सुपरविजन अधिकारी पुलिस उपायुक्त तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में अभियान के तहत निर्भया स्क्वॉड, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की मास्टर ट्रेनर द्वारा द्वारा विभिन्न स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालय, गर्ल्स हॉस्टल, पी.जी. व मॉल्स में जाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं , बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति व कानूनों के बारे में जानकारी देकर कुल 96,470 छात्र , छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। 19,731 महिलाओं ,बालिकाओं को राजकोप सिटीजन एप के बारे में जानकारी देकर डाउनलोड करवाया गया।

पुलिस उपायुक्त तेजस्वनी गौतम ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने वाली सभी बालिकाएं,महिलाएं अपने मोबाइल में निर्भया हेल्पलाइन के 5 नंबर अपने मोबाइल में सेव करें। किसी प्रकार की परेशानी सामने आने या विषम परिस्थितियों में तत्काल सहायता के लिये इन नंबरों पर लिखित, मौखिक, ऑडियो, वीडियो या रिकॉर्डिंग भेजी जा सकती है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे काम करती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles