July 27, 2024, 10:30 am
spot_imgspot_img

किशोरियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए घर-घर पहुंच रही निर्भया टीम

जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ के निर्देशों पर महिला और बालिकाओं को सार्वजनिक स्थलों और परिवहन के साधनों में सुरक्षित वातावरण देने के लिए बनी निर्भया टीम शहर में स्थित गर्ल्स पीजी और गर्ल्स हॉस्टलों तक पहुंच कर किशोरियों को सुरक्षा के लिए जागरूक कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश के नेतृत्व में मिशन सतर्क जयपुर-सुरक्षित जयपुर के तहत निर्भया टीम ने जयपुर में स्थापित 200 से ज्यादा गर्ल्स पीजी व गर्ल्स हॉस्टलों में सर्वे कर और 3500 से अधिक बालिकाओं से बातचीत की गई। इन हॉस्टलों में सुरक्षा मानकों की ऑडिटिंग करने के साथ हॉस्टल संचालकों को पर्याप्त सुरक्षा के लिए पाबंद भी किया गया।

राहुल प्रकाश ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रानू शर्मा के नेतृत्व में काम कर रही निर्भया स्क्वाड टीम कॉलेज व स्कूल, कार्यस्थल पर आने-जाने के दौरान, मॉल, बाजार, भीड़ भाड़ वाली जगह, सार्वजनिक परिवहन के साधनों तथा बस स्टैंड पर किसी भी तरह की छेड़खानी या दुर्व्यवहार के मामलों में कड़ी निगाह रख रही है।

उन्होंने बताया कि निर्भया टीम द्वारा 1000 से ज्यादा स्कूल, कॉलेज व सार्वजनिक स्थानों पर हेल्पलाइन के पोस्टर चस्पा कर 1.25 लाख से ज्यादा बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया है। इसके अलावा किसी भी समस्या या परेशानी होने पर निर्भया को सूचित करने के लिए प्रेरित भी किया है। पिछले दो माह में निर्भया स्क्वाड टीम ने 100 से अधिक कॉल पर त्वरित कार्रवाई भी की है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि पीजी या हॉस्टल में रहने वाली और अपने परिवार से दूर रहने वाली किशोरियां किसी भी परेशानी के दौरान निर्भया हेल्पलाइन के 5 नंबरों 8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093, 8764866094 पर बेझिझक सूचना दे सकती हैं। इन नंबरों पर कोई भी महिला लिखित, मौखिक, ऑडियो, वीडियो या रिकॉर्डिंग आदि भेज सकती है। यह हेल्पलाइन नंबर 24 बाय 7 काम करता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles