निर्मल मन फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से डिग्गी कल्याण पद यात्रियों के लिए विशाल भंडारा का आयोजन

0
215
Nirmal Man Foundation Trust organized a huge feast for Diggi Kalyan pilgrims
Nirmal Man Foundation Trust organized a huge feast for Diggi Kalyan pilgrims

जयपुर/फागी। निर्मल मन फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से डिग्गी कल्याण यात्रा में शामिल पदयात्रियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह भंडारा मोहनपुरा रोड, फागी-रेनवाल टोल टैक्स से पहले लगाया गया है, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु विश्राम कर प्रसाद ग्रहण करेगे।

निर्मल मन फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल सैनी ने बताया कि इस वर्ष की भांति इस पर भी निर्मल मन फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से डिग्गी कल्याण यात्रा में शामिल पदयात्रियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।इस विशाल भंडारे में शुद्ध और सुस्वादु भोजन की व्यवस्था की गई है। पदयात्रियों के लिए पेयजल, बैठने की उचित व्यवस्था और प्राथमिक उपचार जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। ट्रस्ट के सदस्यों और स्वयंसेवकों द्वारा सेवा कार्य में समर्पित भाव से सहयोग किया जा रहा है।

भक्तों और यात्रियों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सेवा और भक्ति का अद्भुत उदाहरण बताया। पदयात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। इस आयोजन का उद्देश्य डिग्गी कल्याण के प्रति श्रद्धा भाव प्रकट करते हुए समाज सेवा को बढ़ावा देना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here