धोखाधडी में वांछित शातिर आरोपित गिरफ्तार

0
27

जयपुर। सांगानेर थाना पुलिस ने रेडियो एक्टिव पदार्थ व अन्य सामान बेचने के नाम से एक करोड की धोखाधडी करने वाले वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से अन्य ठगी के मामले में गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा आईपीएस ने बताया कि पुलिस आयुक्त जयपुर महानगर सचिन मित्तल ने जयपुर शहर में वांछित स्थाई वारंटी व धारा 299 आईपीसी के कम में प्रभावी कार्यवाही करने व अपराधियों की धरपकड़ करने के लिए निर्देशित किया। मुल्जिमों की धरपकड के लिए सांगानेर थानाधिकारी लिखमाराम ने विशेष टीम का गठन किया।

टीम ने तकनीकी सहायता के आधार पर रेडियो एक्टिव पदार्थव चमत्कारी चश्मा, शीशा व माला दिखाकर परिवादी के साथ धोखाधडी करते हुए 1 करोड रूपये हडप के मामले में विनय अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी विनय अग्रवाल ने परिवादी महेश चंद्र पुत्र रामनारायण दयालपुरा वाटिका रोड सांगानेर निवासी को रेडियो एक्टिव पदार्थ व चमत्कारी चश्मा, शीशा व माला दिखाकर एक करोड़ रुपए हड़प लिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here