शहीद दिवस पर एनएसयूआई की श्रद्धांजलि सभा: युवाओं ने लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प

0
40
NSUI's Tribute Gathering on Martyrs' Day
NSUI's Tribute Gathering on Martyrs' Day

जयपुर। शहीद दिवस के अवसर पर एनएसयूआई द्वारा नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में ‘छात्रों का संकल्प : शहीदों को समर्पित’ शीर्षक से भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विनोद जाखड़ के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों छात्र एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा में महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के अद्वितीय बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं, बल्कि युवाओं के लिए संकल्प का अवसर है—उन आदर्शों, मूल्यों और संघर्ष की भावना को अपनाने का, जिनके लिए शहीदों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति, साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मनीष शर्मा, कन्हैया कुमार और डॉ. अंशुल त्रिवेदी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और समानता की स्थापना के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प लिया।

अंत में उपस्थित जनों ने विश्वास व्यक्त किया कि शहीदों का बलिदान केवल इतिहास तक सीमित नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में जीवित है और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here