घर में घुसकर नर्सिंगकर्मी ने किया महिला से दुष्कर्म

0
260
rape
rape

जयपुर। कानोता थाना इलाके में एक नर्सिंगकर्मी द्वारा घर में घुसकर एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि कानोता निवासी 21 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि मार्च-2024 में वह एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए गई थी। आरोप है कि हॉस्पिटल के नर्सिंगकर्मी मोनू ने उससे दोस्ती करने का दबाव बनाया। मना करने के बाद भी आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा।

अकेला पाकर आरोपी नर्सिंगकर्मी ने उसके साथ रेप किया। किसी को बताने पर परिवार को जहर देकर मारने की धमकी दी। अप्रैल-2024 में आरोपी जबरन घर में घुस आया। घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। डरा-धमकाकर जबरन उसके साथ खुद के फोटोज भी खींच लिए। पांच मई की रात को जबरन अकेला पाकर उसको पकड़ लिया। विरोध कर शोर मचाने पर परिजनों को आते देखकर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

फेसबुक दोस्त ने किया महिला से दुष्कर्म

विधायकपुरी थाना इलाके में फेसबुक दोस्त द्वारा एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दोस्ती कर आरोपी फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर पांच लाख रुपए ऐंठ लिए। होटल में उसके साथ रेप कर आरोपी उसे सोते हुए छोड़कर भाग निकला।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी 33 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि करीब एक साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती महेश कुमार से हुई थी। बातचीत के साथ अक्सर दोनों की मुलाकात होने लगी। मिलने-जुलने पर आरोपी ने उसके प्यार के जाल में फांस लिया। शादी करने का झांसा देकर रेप किया। शादी करने के धोखे में रखकर उससे करीब पांच लाख रुपए ऐंठ लिए।

आरोप है कि महेश के कहने पर मिलने के लिए वह जयपुर आ गई। विधायकपुरी इलाके में स्थित एक होटल में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होटल के कमरे में उसे सोता हुआ छोड़कर भाग निकला। काफी बार कॉन्टैक्ट करने की पीड़िता ने कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here