जयपुर। फाल्गुन मास में शहर के विभिन्न मंदिरों में आयोजित हों रहें फागोत्सव के क्रम में शनिवार को श्री प्रेमभाया मंडल समिति द्वारा युगल कुटीर, जयलाल मुंशी का रास्ता, चांदपोल बाजार में श्री प्रेमभाया सरकार के फागोत्सव मनाया गया जिसमे श्री प्रेमभाया सरकार के ऋतु पुष्पों से भव्य श्रृंगार किया गया व गुलाल अर्पित की गई।
सायं 7:30 फागोत्सव प्रारंभ हुआ जिसमें दीपक शर्मा ने ऐ श्याम फागुन आया लाया संदेशा पवन भुवन में रंग छाया .. .. पुनीत खंडेलवाल ने नन्द बाबा रा लाडला होली का रसिया सांवरा, थांरो गोपी रूप बणास्यां आवरे आवरे…….. हरि मोहन गोयल ने आओ कन्हैया थांसै होली खेलालां आज रंगाला थांको चीर थांको चीर… के साथ लोकेश सैनी, अभिषेक साहु सहित अन्य भक्तों ने भक्ति रस बरसाया। समिति के अध्यक्ष श्री दुर्गा चौधरी ने बताया कि 8 फरवरी, रविवार को मंदिर श्री प्रेमभाया सरकार, हरियुगल विहार, चंदलाई , टोंक रोड पर भव्य फागोत्सव मनाया जाएगा।




















