आदिनाथ जयंती पर भट्टारकजी की नसियां में 2352 दीपों से होगी महाअर्चना

0
25
On Adinath Jayanti, a grand worship will be performed with 2352 lamps in Bhattarakji's Nasiyan.
On Adinath Jayanti, a grand worship will be performed with 2352 lamps in Bhattarakji's Nasiyan.

जयपुर। राजस्थान जैन सभा जयपुर के तत्वावधान में गुरुवार 12 मार्च को आदिनाथ जयंती समारोह श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सायंकाल भट्टारकजी की नसियां में प्रथम तीर्थंकर की प्रथम स्तुति के रूप में आदि अर्चना का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस समारोह के बहुरंगी पोस्टर का विमोचन एक सादे कार्यक्रम में समाजसेवी सुरेश सबलावत ने भट्टारकजी की नसियां में किया।

सभा के उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि कार्यक्रम सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन और महामंत्री मनीष बैद के नेतृत्व में आयोजित होगा। महाआरती के बाद 48 मंडलीय भक्तामर स्तोत्र दीप महाअर्चना अनुष्ठान किया जाएगा, जिसमें 2352 दीपकों से भव्य महाअर्चना होगी।

आयोजन के लिए कार्यकारिणी सदस्य सुभाष कुमार बज को मुख्य संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम में समाजश्रेष्ठी कपूर चन्द महावीर कसेरा मुख्य मंडल पर शास्त्र विराजमान करेंगे, जबकि सुनील आदित्य पहाड़िया मुख्य मंडल पर दीप प्रज्वलित करेंगे। इस अवसर पर अशोक टकसाली अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

अनुष्ठान में शहर की 48 कॉलोनियों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान संगीतकार नरेन्द्र जैन एंड पार्टी, अशोक गंगवाल और सुभाष बज भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here