जयपुर। आस्था के पावन केंद्र श्री अमरापुर स्थान जयपुर में प्रेम प्रकाश मंडलाचार्य आचार्य सतगुरु स्वामी टेऊराम महाराज के परम शिष्य (द्वितीय पाद्शाही) महर्षि सद्गुरु स्वामी सर्वानंद महाराज के 129 वे पंच दिवसीय जन्मोत्सव के चतुर्थ दिवस पर आचार्य श्री के विग्रहो के समक्ष मान मनोहार से 56 भोग थाल अर्पित किया गए। उत्सव में संतो के सानिध्य में सतगुरु स्वामी सर्वानंद महाराज की महिमा का गुणगान किया गया। सायंकाल महिला मंडल ने सामूहिक चालीसा का पाठ किया। संतो के सानिध्य में भजन संकीर्तन किया , भजन गायक विजय गंगवानी ने गुरु एवं भगवान की महिमा का गुणगान किया।
जिसके तत्पश्चात आरती पल्लव आदि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सदगुरु स्वामी सर्वानंद महाराज जन्मोत्सव के अवसर पर सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल शर्मा ने श्री अमरापुरा स्थान पर पहुंचकर संतो से आशीर्वाद लिया। संतो ने बताया कि रविवार 5 अक्टूबर को प्रातः पंच दिवसीय जन्मोत्सव के समापन पर नित्य नियम प्रार्थना, भजन संकीर्तन, पाठों के भोग परायण के साथ विशाल आम भंडारे का आयोजन किया जाएगा । इस उपलक्ष में समाधि स्थल सुंदर ऋतु पुष्पों से शृंगारित कर मंदिर परिसर में आकर्षण रंगोली बनाई जाएगी। रक्त दान शिविर कैम्प लगाया जाएगा।