काम के बहाने पड़ोसी युवक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

0
747

जयपुर। सदर थाना इलाके में काम के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर पड़ोसी युवक द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि बनीपार्क निवासी महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह सदर इलाके में जॉब करती है। करीब 4-5 दिन पहले घर पर किसी के नहीं होने पर बच्चों को भी साथ ले गई। काम में बिजी होने के दौरान 13 साल की बेटी बाहर ही खेल रही थी। ऑफिस में काम करने वाला चौकीदार नाबालिग बेटी को काम के बहाने साथ ले गया।

अकेले पाकर आरोपी ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। नाबालिग बेटी को गुमसुम देखकर परिजनों के दबाव डालकर पूछने पर उसने आपबीती बताई। नाबालिग पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here