छठी महोत्सव पर ठाकुरजी को रिझाया

0
96
On the sixth day of the festival, offerings were made to please Lord Krishna.
On the sixth day of the festival, offerings were made to please Lord Krishna.

जयपुर। सुभाष चौक पानों का दरीबा स्थित श्री शुक संप्रदाय की आचार्य पीठ श्री सरस निकुंज में बुधवार को श्री शुक सम्प्रदाय पीठाधीश छोटे दादा गुरुदेव रसिक माधुरी शरण महाराज का छठी महोत्सव भक्तिभाव से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित हुए। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और विभिन्न प्रकार के वृक्षों के पत्ते से सजाया गया।

श्री शुक संप्रदाय पीठाधीश अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में ठाकुर श्री राधा सरस बिहारी जी सरकार की विशेष झांकी सजाई गई। सरस निकुंज के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि वैष्णव भक्तों ने पद गायन कर ठाकुरजी को रिझाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here