1.57 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

0
313

जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में एक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पीड़ित से 56550 कैरेट के 11 किलो 300 ग्राम रफ पन्ने लिये थे। इसके बाद आरोपी ने अपनी फर्म बंद कर फरार हो गया था। इस संबंध में पीड़ित ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया था।

थाानाधिकारी राजेन्द्र गोदारा ने बताया कि पीड़ित सचिन तांबी ने खुद के साथ हुई 1 करोड़ 57 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में मामला दर्ज करवाया था कि आरोपित हेमंत अजमानी और उसकी पत्नी मेघा ने राजापार्क में एक फर्म मैसर्स अमृत इमपैस के नाम से खोल रखी थी। आरोपी हेमंत ने मोबाइल पर पीड़ित से सम्पर्क किया।

रफ पन्ने की डिमांड की। आरोपी ने पीड़ित को विश्नास में लेकर 1 करोड़ 57 लाख रुपए के 11 किलो 310 ग्राम पन्ने ले लिए। आरोपी ने कुछ समय तक पैसा नहीं दिया। पीड़ित ने उसे फोन पर सम्पर्क किया। पहले कुछ समय तक पीड़ित निरंतर पैसे जल्द देने की बात करता, लेकिन कुछ समय बाद आरोपी ने फोन कर लिया।

इस पर पीड़ित सचिन तांबी आरोपी के फर्म पहुंचा तो पता चला कि आरोपी ने कुछ समय पहले ही फर्म बंद कर दी है। इस पर सचिन तांबी की ओर से मार्च 2024 में हेमंत अजमानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने उस की तलाश के लिए कई जगहों पर दबिश भी दी, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आज मुखबिर से मिली जानकारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here