जयपुर। पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज के विज्ञान विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, गवर्नमेंट ऑफ़ राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। “Women in Science: Catalyzing Viksit Bharat” विषय पर आयोजित सेमिनार का उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।पोद्दार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डॉ.आनंद पोद्दार द्वारा सेमिनार के विषय तथा महत्व पर प्रकाश डाला गया। सेमिनार में तीन सत्रों में विभिन्न विषय विशेषज्ञो द्वारा अपने विचारों को प्रस्तुत किया गया। प्रथम तकनीकी सत्र के वक्ता प्रोफेसर एन.के.लोहिया तथा प्रोफेसर संजीब कुमार पांडा मुख्य वक्ता रहे।
सेमलाल विज्ञान शिक्षा में बालिकाओं को प्रोत्साहित करना, अनुसंधान के लिए समान अवसर प्रदान करना तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित और सहयोगी वातावरण तैयार करना आवश्यक है। विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में लैंगिक समानता अत्यंत आवश्यक है।




















