111 स्थानों पर हुआ ऑनलाइन गायत्री महायज्ञ

0
30
Yagya
Yagya

जयपुर। गायत्री परिवार की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर 111 स्थानों एक साथ, एक समय पर ऑनलाइन यज्ञ सम्पन्न हुआ। जिसमें राजस्थान प्रान्त के बाहर के परिजनों ने भी भाग लिया। अनुमानित: करीब 600 परिजनों ने भाग लिया। चीन के बीजिंग से रोहित ने भी हवन में भाग लिया।

शांतिकुंज हरिद्वार से राजस्थान जोन समन्वयक गौरीशंकर सैनी, राजस्थान महिला समन्वयक शालिनी वैष्णव ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर संबोधन दिया। राजस्थान जोन सह समन्वयक गायत्री कचोलिया ने भी संबोधित किया। यज्ञ का संचालन गायत्री परिवार जयपुर उप जोन समन्वयक सुशील कुमार शर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here