विपक्ष मुद्दाविहीन होकर अनर्गल बयानबाजी में लगा: मदन राठौड़

0
37
Opposition is issueless and is engaged in baseless rhetoric: Madan Rathore
Opposition is issueless and is engaged in baseless rhetoric: Madan Rathore

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुका है और अनर्गल बयानबाजी कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सदन में हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने के बजाय बार-बार सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा है।

राठौड़ ने कहा कि विपक्ष रचनात्मक चर्चा के बजाय सदन के बाहर और विदेशों में जाकर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, जो जिम्मेदार विपक्ष के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पेश केंद्रीय बजट में “विकसित भारत 2047” का स्पष्ट रोडमैप दिया गया है, जिसमें रेलवे के आधुनिकीकरण, ऊर्जा सुरक्षा, सड़कों के विस्तार, डिजिटल आधारभूत ढांचे, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में मजबूत और जिम्मेदार विपक्ष की अहम भूमिका होती है, लेकिन वर्तमान विपक्ष केवल नकारात्मक टिप्पणियों और भ्रामक खबरों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। विपक्ष का मुख्य एजेंडा सदन को चलने नहीं देना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को बाधित करना है।

राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक स्तर पर भारत का सशक्त नेतृत्व कर रहे हैं और विश्व समुदाय से युद्ध के बजाय कूटनीति और संवाद के माध्यम से समस्याओं के समाधान की अपील कर रहे हैं। भारत ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ विश्व को शांति का संदेश दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here