नवरात्रि के अवसर पर विश्व शांति के लिए पूजा-पाठ का आयोजन

0
40

जयपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर संगम ग्रुप मानसरोवर की महिलाओं द्वारा विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना से विशेष पूजा-पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। वर्तमान समय में विश्व के विभिन्न देशों में चल रहे तनाव और युद्ध जैसे हालात को देखते हुए कार्यक्रम विशेष रूप से विश्व में शांति और सद्भावना की स्थापना के लिए किया गया।

कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से माता की पूजा-अर्चना की तथा भजन-कीर्तन कर विश्व में शांति, प्रेम और भाईचारे की प्रार्थना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण अत्यंत भक्तिमय और आध्यात्मिक बना रहा।

इस अवसर पर समिति की सदस्य प्रतिभा रावत, महिमा सिंह, पूनम कौल, पिंकी गौड एवं अंजू शर्मा सहित संगम ग्रुप की अनेक महिलाओं ने श्रद्धा के साथ भाग लिया और सभी ने मिलकर समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का संकल्प लिया।

संगम ग्रुप मानसरोवर की ओर से कहा गया कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन लोगों को जोड़ने का कार्य करते हैं तथा समाज में एकता, शांति और सद्भाव का संदेश देते हैं। समूह द्वारा समय-समय पर इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here