मिस ग्लैम राजस्थान के ऑडिशन में 1500 से अधिक पार्टिसिपेंट्स दिखाया अपना हुनर

0
43
Over 1,500 participants showcased their talent at the Miss Glam Rajasthan auditions.
Over 1,500 participants showcased their talent at the Miss Glam Rajasthan auditions.

जयपुर। राजस्थान की उभरती मॉडल्स को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट “मिस ग्लैम राजस्थान 2026” के पहले जयपुर ऑडिशन का आयोजन रविवार को सोडाला स्थित क्लब टेडी में किया गया। यह शो इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन ब्लैक रॉक होटल्स एंड रिसोर्ट और राजवेश द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि फर्स्ट इंडिया 24, अनंत महल, अनंता स्पा एंड रिसोर्ट जयपुर और टेडी क्लब इसके एसोसिएट पार्टनर हैं।

शो डायरेक्टर कीर्ति टांक ने बताया कि यह प्रतियोगिता राजस्थान की नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें फैशन व मॉडलिंग इंडस्ट्री में आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत मंच साबित होगी। कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थान के विभिन्न शहरों से आईं लगभग 1500 मॉडल्स ने ब्लैक वन पीस ड्रेस ड्रेस कोड के अनुसार ऑडिशन में पार्टिसिपेट किया।

उन्होंने आगे बताया कि शो के चयनित सेमीफाइनलिस्ट्स के लिए 5 दिन का विशेष ग्रूमिंग वर्कशॉप आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद फाइनलिस्ट्स के लिए 3 दिन का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 5 अप्रैल को अनंत महल रिसोर्ट में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में टॉप विनर्स को तीन स्कूटर्स के साथ साथ अन्य विजेताओं को ढेरों ग्रैंड प्राइजेस दिए जाएंगे।

ऑडिशन के दौरान पवन टांक डायरेक्टर मिस इंडिया ग्लैम, ज्योति टांक डायरेक्टर इंडिया ग्लैम, सौम्या शर्मा मिस इंडिया ग्लैम रेडिएंट 2024, ख्वाहिश सैनी मिस इंडिया ग्लैम इंटरनेशनल 2024, शीतल विश्वकर्मा मिस इंडिया ग्लैम राजस्थान 2025 और रश्मि राठौड़ ग्रूमिंग एक्सपर्ट बतौर जूरी मेंबर उपस्थित रहे, जिन्होंने कैंडिडेट्स के टैलेंट को विभिन्न चरणों में परखा।

इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित हस्तियां भी उपस्थित रहेंगी, जिनमें क्लब टेडी के ओनर अश्विन बेनीवाल, राजवेश के चेयरमैन रमेश नर्नोलिया, ब्लैक रॉक के डायरेक्टर्स अमित सरिन, गौरव मुद्गल और अंशुल भार्गव, अनंत महल के जीएम लोकेन्द्र सिंह, आईएएस नीरज के पवन, आरएएस एसोसिएशन प्रेसिडेंट महावीर प्रसाद खराड़ी, सफारी ग्रुप डायरेक्टर पवन गोयल शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here