मिलावटी पनीर को बाजार में असली बताकर बेचा जा रहा था: 700 किलो से अधिक नकली पनीर बरामद

0
31

जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को 700 किलो से अधिक नकली पनीर (मावा) बरामद किया। जिससे मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। इस मामले में खाद्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस मिलावटी पनीर को बाजार में असली बताकर बेचा जा रहा था।

थानाधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि टीला नंबर-1 स्थित राजेश डेयरी पर नकली मावा सप्लाई होने वाला है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर पिकअप वाहन से भारी मात्रा में लाया गया मावा बरामद किया। जिसे बाजार में सप्लाई से पहले ही पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान सीएमएचओ प्रथम की टीम को बुलाकर नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरी कार्रवाई एडीसीपी आलोक सिंघल और एसीपी लक्ष्मी सुथार के सुपरविजन में थाना प्रभारी महेश चंद्र के नेतृत्व में की गई। टीम में कांस्टेबल अशोक, धर्मपाल सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here