श्री मनसापूरण हनुमान मंदिर में हुआ पंचामृत अभिषेक

0
38

जयपुर। करतारपुरा के श्री मनसापूरण हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के तहत मंदिर महंत राधेश्याम लल्लू महाराज के सानिध्य में भगवान का दुग्धाभिषेक पंचामृत से अभिषेक किया गया । इस अवसर पर विद्वान पंडितों के द्वारा रूद्र पाठ का आयोजन किया गया । भगवान को नवीन चोला धारण कराकर भव्य फूल बंगला झांकी सजाई गई।

11000 लड्डूओ की झांकी सजाकर हनुमान जी की महाआरती की । मंदिर प्रांगण में हवन ,हनुमान चालीसा पाठ, भजन कीर्तन, सुंदरकांड पाठ का आयोजन देर रात तक हुआ । हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर जगह-जगह से श्रद्धालु पदयात्रा लेकर निज मंदिर आएंगे और भगवान को ध्वज अर्पित किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here