पंचायत समिति का प्रगति प्रसार अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
71

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति हिंडोली जिला बूंदी में पदस्थ प्रगति प्रसार अधिकारी देवराज मीणा को बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह राशि ग्राम पंचायत बड़गांव के निरीक्षण की एवज में विकास अधिकारी पीयूष कुमार जैन के नाम पर परिवादी से ली थी।

एसीबी पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी बूंदी टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी कि प्रगति प्रसार अधिकारी देवराज मीणा एवं विकास अधिकारी पीयूष कुमार जैन द्वारा पंचायत समिति हिंडोली द्वारा ग्राम पंचायत बड़गांव के निरीक्षण के नाम पर 35 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे है।

इस शिकायत का सत्यापन होने पर एसीबी बूंदी के उप पुलिस अधीक्षक हरीश भारती के नेतृत्व में ट्रेप टीम का गठन किया गया। जहां टीम ने मंगलवार को की गई ट्रेप कार्रवाई में आरोपी देवराज मीणा को विकास अधिकारी पीयूष कुमार जैन के नाम पर परिवादी से बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी द्वारा ली गई रिश्वत की राशि उसके कार्यालय में बैठने वाली कुर्सी के सामने रखी टेबल की दराज (रैक) से बरामद की गई। वहीं ट्रेप कार्रवाई की भनक लगते ही विकास अधिकारी पीयूष कुमार जैन अपने कार्यालय से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here