जयपुर। गुप्त वृन्दावन धाम में सोमवार को पानीहाटी चिड़ा दही उत्सव का महा आयोजन किया गया। ग्रीष्म ऋतू में श्रीकृष्ण बलराम ने शीतल जल विहार किया और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाई। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ ने गुप्त वृन्दावन धाम के चिड़ा दही महोत्सव में सम्मिलित होकर श्रीकृष्ण बलराम का आशीर्वाद लिया।
उन्होंने मंदिर प्रबंधन को भक्ति और समाज सेवा में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए शुभकामनाएं दी। मदन राठौड़ ने अक्षय पात्र रसोई का दौरा किया और राजस्थान के सबसे बड़े मंदिर और कल्चर सेंटर गुप्त वृन्दावन धाम के बारे में जानकारी ली।
पानीहाटी चिड़ा दही उत्सव में श्रीकृष्ण बलराम को अलग—अलग प्रकार के चिड़ा दही का भोग लगाया गया। साथ ही विशेष संकीर्तन का आयोजन किया गया। भगवान श्री गौर निताई के पालकी उत्सव में भक्तों ने हरे कृष्ण कीर्तन पर नाचते गाते भगवान का स्मरण किया। पानीहाटी चिड़ा दही उत्सव में श्री गौर निताई का महाभिषेक किया गया और फिर मंदिर के भक्तों के द्वारा उन्हें जलविहार करवाया गया।