आनंद कृष्ण बिहारी मंदिर में 17 अगस्त को पार्थिव शिवलिंग पूजा

0
171
Parthiv Shivling Puja at Anand Krishna Bihari Temple on August 17
Parthiv Shivling Puja at Anand Krishna Bihari Temple on August 17

जयपुर। जयपुर के आराध्य देव गोविंद देव जी के महंत अंजन कुमार गोस्वामी और सरस निकुंज के अलबेली माधुरी शरण महाराज के आशीर्वाद से 17 अगस्त को श्री आनन्द कृष्ण बिहारी मन्दिर मे शनि प्रदोष के उपलक्ष में 108 पार्थिव शिवलिंग पूजा का आयोजन किया जाएगा। आर्ष संस्कृति दिग्दर्शक ट्रस्ट एवं मोहनी देवी धार्मिक, सामाजिक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 17 अगस्त को प्रातः 8 बजे से सामुहिक पार्थिव पूजन व अभिषेक 108 जोड़ों के द्वारा किया जाएगा।

108 भक्त अपनी अपनी मनोकामना के लिए भोलेनाथ की पूजा आराधना करेंगे धर्म प्रचारक विजय शंकर पाण्डेय ने बताया डा प्रशान्त शर्मा के आचार्यत्व में 21 विद्वानों द्वारा भोलेनाथ का गन्ने का रस,पंचामृत अभिषेक फलों के रस, गंगाजल से अभिषेक कराया जाएगा। इस मौके पर भगवान भोलेनाथ की झांकी सजाकर संत महंतों के सानिध्य मे भोलेनाथ की श्रावण मास में विशेष पूजा अर्चना और महाआरती की जाएगी। भगवान को ऋतु व्यंजनों और चूरमे का भोग लगाया जाएगा मोहनी देवी धार्मिक, सामाजिक ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा टांक ने बताया कि पूजन में बैठने वाले यजमानों के पास 108 खंडो मे पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here