जयपुर। स्वतंत्रता दिवस पर देवालयों में प्रभु भक्ति के साथ देशभक्ति का रंग छाया रहा। ठाकुरजी को तिरंगा पोशाक धारण कराई गई। भक्तों को तिरंगा झंडे वितरित किए गए। श्री गोविंददेवजी में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झांकी सजाई गई। ठाकुरजी को तीन रंग की विशेष तिरंगा पोशाक धारण कराई गई। सुबह धूप झांकी में भक्तों को 2100 तिरंगा ध्वजा निशुल्क वितरित की गई। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी और मानसरोवर स्थित श्री वेदमाता वेदना निवारण केन्द्र में ध्वजारोहण किया गया। चौड़ा रास्ता स्थित ताडक़ेश्वर मंदिर में भोलेनाथ का तिरंगा श्रृंगार आकर्षण का केद्र रहा।
त्रिपोलिया बाजार के तंवर जी का नोहरा स्थित शिव शक्ति हनुमान मंदिर में तिरंगा झांकी सजाई गई। पं. तरुण भारती और दुर्गेश शर्मा ने भोलेनाथ का तिरंगा पोशाक और तीन रंग फूलों से मनोरम श्रृंगार किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने झांकी के दर्शन किए। अंबावाड़ी के संकट मोचन हनुमान मंदिर में तिरंगा झांकी सजाई गई। अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि सुबह मंदिर में ध्वजारोहण किया गया।