रेड ड्रेस में दिखा देशप्रेम: मिस डेजर्ट राजस्थान की मॉडल्स ने दी अलग पहचान

0
51
Patriotism shown in red dress: Miss Desert Rajasthan models gave a different identity
Patriotism shown in red dress: Miss Desert Rajasthan models gave a different identity

जयपुर। वेलेंटाइन डे के मौके पर जहां कपल्स अपने प्यार का इजहार करते नजर आए, वहीं मिस डेजर्ट राजस्थान ब्यूटी पेजेंट की प्रतिभागियों ने अपने राज्य राजस्थान के प्रति प्रेम जताकर एक अलग मिसाल पेश की। मॉडल्स ने लव यू राजस्थान कहते हुए प्रदेश की संस्कृति, विरासत और गौरव को सलाम किया।

इस कार्यक्रम के आयोजक नरेंद्र कुमार गंगवाल और अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वेलेंटाइन डे केवल प्रेमी जोड़ों के लिए ही नहीं,बल्कि अपने देश और राज्य के प्रति प्रेम व्यक्त करने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि अपनी धरोहर और संस्कृति से प्रेम करना ही सच्ची देशभक्ति है।

मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में पहचान बनाने का सपना देख रही प्रतिभागी हेमलता कुमावत,मनीषा शर्मा, रिद्धिमा प्रजापत,चन्द्रिका,कविता, अंतिमा, युवीका,वंशिका और श्वेता ने रेड ड्रेस में अपने खास लुक और अंदाज़ से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने आज ही के दिन हुए पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।

संयोजक दीपक अग्रवाल,पलक बंसल ने जानकारी दी कि मिस डेजर्ट राजस्थान का पहला ऑडिशन सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। दूसरा ऑडिशन 25 फरवरी को होटल ग्रैंड सफारी में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद कोटा,उदयपुर और जोधपुर में भी ऑडिशन होंगे, जबकि ग्रैंड फिनाले अप्रैल माह में आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के जरिए प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि प्रेम केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी, अपनी संस्कृति और अपने वीर जवानों के प्रति सम्मान और समर्पण भी उतना ही जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here