राम मंदिर में पौष बड़ा महा उत्सव

0
293

जयपुर। पौष माह के शुरू होते ही अलग-अलग मंदिरों में पौष बड़ा महा उत्सवों की धूम मची हुई है । मंगलवार 2 जनवरी को भी आदर्श नगर में स्थित श्रीराम मंदिर में पौष बड़ा महा उत्सव मनाया जाएगा। श्रीराम मंदिर प्रन्यास धर्म सभा के तत्वावधान में ये महा उत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महामंत्री अनिल खुराना ने बताया कि पौष बड़ा महा उत्सव में भगवान के विग्रहों का अद्भुत श्रृंगार किया जाएगा ,संध्या आरती के पश्चात पौष बड़ा प्रसादी वितरण की जाएगी। प्रसादी का वितरण शाम 6 बजे से शुरू होगा जो देर रात्रि तक जारी रहेगा।

रोजगारेश्वर महादेव मंदिर में हुआ पौष बड़ा महा उत्सव

छोटी चौपड़ पर स्थित रोजगारेश्वर महादेव मंदिर में  सोमवार को द्वितिय पौष बड़ा महा उत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर मंदिर प्रांगण में श्रीराम दरबार की विशेष झांकी सजाई जाएगी ।झांकी के दर्शन देखने के लिए मंदिर प्रांगण में भक्तों का तांता लग गया। भगवान को भोग लगाने के पश्चात भक्तों को पंगत प्रसादी के साथ दोने प्रसादी भी वितरण् की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here