जयपुर। राजधानी जयपुर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान फोटो फेस्टिवल के तहत जयपुर हेरिटेज फोटो व पेंटिंग एग्जीबिशन का चौथा सीजन आईटीसी राजपूताना की वेलकम आर्ट गैलेरी में चल रहा है। यह एग्जीबिशन 20 नवंबर तक चलेगी। एग्जीबिशन के दूसरे जयपुर के लोगों ने देखी और तस्वीरों व पेंटिंग की खूबसूरती की सराहना की।
लोगों ने जयपुर के कई रंग के साथ विरासत को देखा। तस्वीरों में जयपुर के हेरिटेज मॉन्यूमेंट, वॉल सिटी, मंदिर, फेस्टिवल, शहर की पुरानी गलियों के साथ ही कल्चर की बेहद खूबसूरत तस्वीरों को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया। एग्जीबिशन में सिर्फ जयपुर की ही तस्वीरों को डिसप्ले किया गया, जिसमें जयपुर की विरासत को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया।
फेस्टिवल की संरक्षक रेणुका कुमावत ने बताया शहरवासी जयपुर की सुंदर तस्वीरें एक ही जगह पूरा जयपुर देख पा रहे हे। दूसरे दिन पर्यटकों ने भी जयपुर देखा। मंगलवार को जयपुर स्थापना दिवस पर बच्चों के साथ आईटीसी राजपूताना में केक कटिंग करके स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस एग्जीबिशन को देखने के लिए सभी की एंट्री निशुल्क है। यहां हर दिन सभी विजिटर्स को गिफ्ट कूपन दिए जाएंगे।




















