फाग उत्सव : रंग-बिरंगे फूलों और भजनों की मधुर धुनों में सजी राधा कृष्ण की झांकी

0
61
Phag Festival: Radha Krishna tableau decorated with colourful flowers and melodious tunes of bhajans
Phag Festival: Radha Krishna tableau decorated with colourful flowers and melodious tunes of bhajans

जयपुर। सेवा के लिए समर्पित अर्हम फाउंडेशन द्वारा आयोजित फाग उत्सव बड़े ही उत्साह और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बडी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। रंगों व आनंद के इस पर्व को सभी ने मिलकर मनाया।

अंजू झालानी ने बताया कि सभी का गुलाल और चंदन लगाकर स्वागत किया गया। सभी ने चाय-नाश्ते का आनंद लिया। शिल्पा बंसल और रीना अग्रवाल ने राधा-कृष्ण के रूप में सुंदर प्रस्तुति दी। मधु मालपानी और नीलम ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था और सुंदर सजावट करा कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही राधा कृष्ण मंडली द्वारा प्रस्तुत भक्ति संगीत एवं सुंदर धार्मिक प्रस्तुति, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित सभी श्रद्धालु अपने-अपने लड्डू गोपाल जी को साथ लेकर आए और उनके संग फाग उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने फूलों की होली खेली और प्रेम, सौहार्द एवं उल्लास का संदेश दिया। रंग-बिरंगे फूलों और भजनों की मधुर धुनों के बीच पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर रहा। अर्हम फाउंडेशन के द्वारा सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। सफल आयोजन के साथ यह उत्सव आपसी एकता, श्रद्धा और आनंद का सुंदर प्रतीक बनकर सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here